Technical University allotted 204 B.Tech seats on the first day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तकनीकी विश्वविद्यालय पहले दिन बीटेक की 204 सीटें आवंटित

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 जुलाई 2024 7:10 PM (IST)
तकनीकी विश्वविद्यालय पहले दिन बीटेक की 204 सीटें आवंटित
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में वीरवार को जेईई मेन की मेरिट के आधार पर बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की पहले चरण की काउंसलिंग हुई। पहले दिन सामान्य श्रेणी सहित ऑल इंडिया कोटा, बेटी है अनमोल, ईडब्ल्यूएस कश्मीरी विस्थापित व टीएफडब्ल्यू कोटे के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग हुई, जिसमें 204 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई। तकनीकी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो जयदेव ने कहा कि जेईई मेन के आधार पर भरे जाने वाली बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन विद्यार्थियों को पहले दिन सीटें आवंटित हुई हैं, उन्हें 29 जुलाई सायं चार बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी। जो विद्यार्थी आवंटित शिक्षण संस्थान में तय समय तक रिपोर्ट नहीं करेगा, वह सीट खाली मानी जाएगी। अधिष्ठाता शैक्षणिक ने कहा कि 26 जुलाई को ओबीसी, एससी, एसटी और इन्हीं वर्गों की उप श्रेणियों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। वहीं, तकनीकी विवि द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, उनकी काउंसलिंग 27 जुलाई से होगी। 27 जुलाई को सामान्य श्रेणी सहित ऑल इंडिया कोटा, बेटी है। अनमोल ईडब्ल्यूएस कश्मीरी विस्थापित व टीएफडब्ल्यू कोटे से जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, उनकी काउंसलिंग होगी। 28 जुलाई को ओबीसी, एससी, एसटी और इन्हीं वर्गों की उप श्रेणियों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement