Teachers in the square of Amar Singh Rathore Rmmt 9-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आचार्यों के चौक में अमरसिंह राठौड़ की रम्मत 9 को

khaskhabar.com: सोमवार, 06 मार्च 2017 9:01 PM (IST)
आचार्यों के चौक  में अमरसिंह राठौड़ की रम्मत 9 को
बीकानेर। आचार्यों के चौक में 9 मार्च की रात और 10 मार्च को होने वाली वीर, श्रृंगार रस की अमर सिंह राठौड़ की रम्मत का महापूर्वाभ्यास रघुनाथ मंदिर परिसर में हुआ। महापूर्वाभ्यास यानि बड़े गाने में पूरी रम्मत के संवादों को पूर्ण संजीदगी के साथ दोहराया गया। उस्ताद मेघराज आचार्य ने बताया कि वीर, श्रृंगार रस की इस रम्मत में नागौर के राजा अमर सिंह की वीरता, शौर्य की गाथा को विशिष्ट शैली में संवाद और अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। रम्मत के संवाद की अदायगी अपने आप में दूसरी रम्मतों से भिन्न है। महापूर्वाभ्यास में लोकनाट्य में पात्रता निभाने वाले रामनाथ आचार्य, दुर्गा शंकर आचार्य टन्नू, दीनदयाल आचार्य, पुरुषोत्तम आचार्य उर्फ पेंटर कालेश, बिल्ला आचार्य और अन्य कलाकारों ने रम्मत के पूर्व महाभ्यास में भागीदारी निभाई।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक.... ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement