करौली । कैलादेवी के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की टैक्सी जीप मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में एक दीवार से टकरा गई । इस हादसे में चार महिलाओंं सहित सात लोग घायल हो गये । घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी परिवार कैलादेवी माता के दर्शन कर लौट रहा था तभी अचानक एक मोटर साईकिल सामने आने पर टैक्सी जीप का असंतुलन बिगड़ गया और जीप दीवार से टकरा गई । इस हादसे में आधा दर्जन से यात्री घायल हो गये । जिन्हे राजकीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया है । जहां उनका उपचार जारी है है ।
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PICयह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया