Take advantage of the various schemes on the spot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विविध योजनाओं का मौके पर उठायें लाभ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 7:26 PM (IST)
विविध योजनाओं का मौके पर उठायें लाभ
बांसवाड़ा। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ गरीब तबकों को मिले इसी मंशा से शुरू हुए पंडित दीनदयानल उपाध्याय जन कल्याण शिविर बांसवाड़ा जिले की 11 पंचायतों में समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ। जिले की तलवाड़ा पंचायत समिति के ग्राम उमराई व गढ़ी पंचायत समिति की आमजा ग्राम पंचायत मुख्यालय के अटल सेवा केन्द्र परिसर में आयोजित जन कल्याण पंचायत शिविरों का मां त्रिपुरा सुंदरी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। विधि एव विधिक कार्य, संसदीय मामलात व निर्वाचन विभाग के राजयमंत्री एवं बांसवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री अर्जुनलाल गर्ग ने शिविर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, भामशाह कार्ड, शौचालय निर्माण के चैक वितरित कर ग्रामीणों को लाभान्वित किया। तलवाड़ा पंचायत समिति के उमराई ग्राम पंचायत शिविर में बांसवाड़ा विधायक धनसिंह रावत, बांसवाड़ा जिले के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं बांसवाड़ा जिले के प्रभारी सचिव सुदर्शन सेठी, जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, प्रधान श्रीमती प्रज्ञा, समाजसेवी मनोहर त्रिवेदी, समाजसेवी गोविन्दसिंह राव, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार कोठारी, उमराई सरपंच लाला भाई डामोर सहित 17 विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement