Advertisement
अतिक्रमण पर कार्यवाही करें - डॉ. एस.पी. सिंह

डॉ. सिंह पंचायत समिति बारां की ग्राम पंचायत करनाहेड़ा में ग्राम भ्रमण के तहत अटल सेवा केन्द्र में आयोजित जनसुनवाई को संबोधित कर रहे थे। उन्हांेने पटवारी को निर्देश दिए कि क्षेत्र में किसी से प्रभावित हुए बिना अतिक्रमण के प्रकरणों पर प्रभावी कार्यवाही की जानी चाहिए और अतिक्रमियों को नियमानुसार पाबंद किया जाना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने ग्रामवासियों की सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज विभिन्न शिकायतों के तहत की गई कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामवासी अपनी बिजली, पानी, सड़क, अतिक्रमण व अन्य किसी भी समस्या को लिखित में दर्ज करवाते हुए उसकी रसीद प्राप्त कर लेंगे तो समस्या ऑनलाईन सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज हो जाएगी और उसके निस्तारण के संबंध में राज्य, जिला व उपखंड स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बारां
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


