Sweet shops inspected, took sampled-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिठाई की दुकानों का निरीक्षण, सैंपल लिए

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 1:59 PM (IST)
मिठाई की दुकानों का निरीक्षण, सैंपल लिए
अंबाला। कस्बे में कुछ स्वीट्स शॉप संचालकों द्वारा मिलावटी मिठाइयां बेचकर आमजन की सेहत से खिलवाड़ किए जाने की शिकायतों के चलते बराड़ा में शनिवार को जांच अभियान चलाया गया। बराड़ा एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वीटस हाउ्स पर खाद्य पदार्थों को चैक किया, वहीं उनके गोदाम में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर टीम ने मिलावट के शक में दुकान से रसगुल्लों व चमचम के सैंपल लिए। एसडीएम बराड़ा ने बताया कि त्योहारों के अवसर पर मिठाई विक्रेता मुनाफे के चक्कर में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री करते हैं। जिस भी दुकान पर मिलावटी मिठाइयां या अन्य खाद्य पदार्थों में अनियमिताएं पाई जाएंगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़े :तेजस्वी यादव को 44 हजार लड़कियों ने भेजा शादी का प्रपोजल यह भी पढ़े :चिकनगुनिया मुझे भी हुआ, दर्द मैं समझती हूं: वसुंधरा राजे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement