suspect young caught in Air Force Station Suratgarh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूरतगढ़ एयरफोर्स स्टेशन में संदिग्ध युवक पकड़ा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 8:14 PM (IST)
सूरतगढ़ एयरफोर्स स्टेशन में संदिग्ध युवक पकड़ा
श्रीगंगानगर। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अलर्ट घोषित होने के दौरान सूरतगढ़ एयरफोर्स स्टेशन में शुक्रवार को एक संदिग्ध युवक को एयरफोर्स पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए युवक के पास से दो आधार कार्ड आईडी मिले हैं। दोनों आईडी में युवक और उसके पिता का नाम अलग-अलग है। एक आईडी में युवक का नाम नवाज पुत्र सलाउद्दीन है, जबकि दूसरी आईडी वकील पुत्र रमजान के नाम से है। दोनों आईडी में युवक का पता बीचलापारा जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ दर्ज है। ये युवक गुरुवार को ही एयरफोर्स स्टेशन में एक ठेकेदार द्वारा चल रहे निर्माण कार्य में श्रमिक के रूप में काम करने के लिए आया था। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एंजेसियां युवक से पूछताछ में जुटी हुई हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement