चंबा। डलहौजी सिविल अस्पताल में बहु शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। शिविर के आयोजन को लेकर जानकारी देते हुए जिला लोक संपर्क अधिकारी रवि वर्मा ने बताया कि यह शिविर 5 मई से शुरु होकर 11 मई तक चलेगा। शिविर का शुभारंभ डलहौजी की विधायक आशा कुमारी 5 मई को करेंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवा देंगे और विभिन्न तरह के ऑपरेशन कर के रोगियों को लाभांवित करेंगे। शिविर के आयोजन में प्रतिष्ठित बालाजी अस्पताल का सहयोग लिया जा रहा है। सिविल अस्पताल डलहौजी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर विपिन ठाकुर ने कहा कि रोगी शिविर के दौरान रोग जांच के लिए अपना पंजीकरण सिविल अस्पताल डलहौजी में भी करवा सकते हैं।