summer vacation over, Rajasthan High Court will open from tomorrow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गर्मी की छुटि्टयां खत्म, कल से खुल जाएगा हाईकोर्ट

khaskhabar.com: रविवार, 01 जुलाई 2018 10:37 AM (IST)
गर्मी की छुटि्टयां खत्म, कल से खुल जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर। एक महीने की गर्मियों की छुटि्टयों के बाद 2 जुलाई से राजस्थान हाईकोर्ट फिर से खुल जाएगा। हाई कोर्ट खुलते ही मामलों की नियमित सुनवाई शुरू हो जाएगी। ग्रीष्मावकाश के दौरान वेकेशन जजों ने जरूरी मामलों की सुनवाई की। गत 3 जून से हाईकोर्ट में ग्रीष्मावकाश शुरू हुआ था, जो 1 जुलाई को खत्म होगा। हाईकोर्ट 2 जुलाई को विधिवत रूप से खुलेगा। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंद्राजोग, जस्टिस विनीत कुमार माथुर के साथ खंडपीठ में मामलों की सुनवाई करेंगे। छुटि्टयाें के बाद हाईकोर्ट में यौन उत्पीड़न के आरोप में दोषी ठहराए गए शिल्पी व शरद कुमार की अपील याचिका पर भी जस्टिस पीके लोहरा एकलपीठ में सुनवाई करेंगे। तीन जुलाई को मास्टर प्लान पर चीफ जस्टिस नंद्राजोग, जस्टिस संगीत लोढ़ा व जस्टिस अरुण भंसाली की लार्जर बेंच सुनवाई करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement