Sugarcane crushing in the second session-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नई शुगरमिल कमीनपुरा में गन्ना पिराई का दूसरा सत्र शुरू

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 10:41 PM (IST)
नई शुगरमिल कमीनपुरा में गन्ना पिराई का दूसरा सत्र शुरू
श्रीगंगानगर । जिला कलेक्टर ज्ञानाराम ने कमीनपुरा स्थित नई शुगरमिल के दूसरे पिराई सत्र की शुरूआत की। इस अवसर पर करणपुर क्षेत्र के गांव कमीनपुरा में नवनिर्मित शुगरमिल परिसर में पूजा अर्चना के बाद जिला कलक्टर शुगरमिल के अधिकारियों तथा गन्ना उत्पादकों ने पिराई के लिये गन्ना डालकर शुरूआत की गयी। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि इस सत्र में 20 लाख किवंटल गन्ने की पिराई का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन दो हजार किवंटल गन्ने की पिराई होगी। इसके बाद प्रतिदिन 15 से 20 हजार किवंटल गन्ने की पिराई प्रतिदिन करने की तैयारी है। इस वर्ष 16 हजार बीघा क्षेत्रा में गन्ने की फसल है, जिससे 20 लाख किवंटल गन्ने के उत्पादन की उम्मीद है। इस पिराई के दौरान 9.50 प्रतिशत रिकवरी के हिसाब से चीनी का उत्पादन का लक्ष्य है। मिल प्रबंधन को उम्मीद है, कि इलाके का पूरे गन्ने की पिराई शुगरमिल में कर दी जायेगी। मिल के महाप्रबंधक रामनिवास जाट ने बताया कि मिल के संचालन में किसी भी प्रकार की रूकावट न आये, इसके लिये एक निजी कंपनी मिल को तकनीकी सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि जिन काश्तकारों ने ड्रिप इरीगेशन के जरिये काश्त की है, उनके गन्ने को प्राथमिकता के साथ क्रय किया जायेगा। मिल प्रबंधन का प्रयास है कि काश्तकार भविष्य में भी सिंचाई की ड्रिप पद्धति को अपनायेंगे। चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement