बाड़मेर। बालोतरा डीआरजे गल्र्स कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ शुक्रवार को जमकर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कॉलेज गेट पर ताला लगा कर किया प्रदर्शन किया। छात्राओं ने मुख्य सडक़ पर मानव श्रृंखला बना कर जाम लगाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। अभी पुलिस छात्राओं से समझाइश कर रही है। छात्राएं कॉलेज में रिक्त पदों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। छात्राओं ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर कॉलेज के बाहर धरना देते हुए सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज