Students protest against the University-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मारपीट से यूनिवर्सिटी के खिलाफ छात्रों में आक्रोश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 12:41 PM (IST)
मारपीट से यूनिवर्सिटी के खिलाफ छात्रों में आक्रोश
श्रीगंगानगर। टांटिया यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी इन दिनों अपने ही यूनिवर्सिटी प्रशासन से परेशान है। रहमान नामक विद्यार्थी के साथ कॉलेज स्टाफ व गार्ड द्वारा मारपीट से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को मैन गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए स्टाफ को निलंबित करने की मांग की। इस दौरान नारेबाजी करते हुए छात्रों ने यूनिवर्सिटी गेट को बंद कर दिया। छात्रों के धरने के दौरान मौके पर मौजूद तहसीलदार और सदर थाना प्रभारी कुलदीप वालिया ने कॉलेज प्रिंसीपल व छात्रों के बीच वार्ता कर मामला सुलझाने का प्रयास किया। वहीं मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन थानाधिकारी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बजाय राजीनामे के प्रयास में जुटे रहे। फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन के आश्वासन पर मामला शांत हुआ है। छात्र नेता छात्रों के साथ यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से किए जा रहे व्यवहार से आक्रोशित नजर आ रहे है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement