राजसमन्द। गलवा आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को मरुधरा ग्रामीण बैंक शाखा सरदारगढ़ एवं वित्तीय साक्षरता केंद्र कांकरोली के तत्वाधान में विश्व वित्तीय साक्षरता दिवस के रूप में मनाया गया। आयोजन की अध्यक्षता शाला के संस्था प्रधान देवी लाल खटीक ने की। इस दौरान शाखा प्रबंधक सुभाषचंद्र जीनगर ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वित्तीय साक्षरता सेवाएं संबंधित जानकारी दी गई । उन्होंने बच्चों को बचत के फायदे खाता की जानकारी या एवं प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 330 व 12 रूपये के बीमा से होने वाले लाभ आदि बैंक संबंधित जानकारी प्रदान की गई नागरिकों को खाते खोलने के उद्देश्य बताए गए इस दौरान अध्यापक भेरू लाल कुमावत, प्रकाश कुमार प्रजापत, बालुराम बैरवा, गरिमा व्यास, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।