Students are contesting elections in Udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जमने लगी है छात्रसंघ चुनाव की रंगत

khaskhabar.com: बुधवार, 30 अगस्त 2017 5:37 PM (IST)
जमने लगी है छात्रसंघ चुनाव की रंगत
उदयपुर । संभाग को छोडकर राज्य के सभी कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद अब उदयपुर में भी छात्रसंघ चुनाव की रंगत जमने लगी है। दोनों दलो की ओर से अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा किये जाने के बाद आज सभी कॉलेजो में नामाकंन भरे गये। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव सहित अन्य पदो के लिए चुनाव लडे रहे सभी प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ रैली निकाली और अपने नामाकंन पत्र भरकर जमा करवाये। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए एनएसयुआई और एबीवीपी के प्रत्याशियों ने नामंकन पत्र भरे। एनएसयुआई की ओर से रौनक गर्ग और एबीवीपी की ओर से भवानीशंकर बोरीवाल ने अपने समर्थको के साथ रैली निकाल डीएसडब्लयू कार्यालय में अपने समर्थको के साथ छात्र अधिष्ठाता मदन सिंह राठौड के समक्ष अपने चुनाव आवेदन प्रस्तुत किये। वहीं उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के लिए भी दोनो हीं संगठनों के प्रत्याशियों ने नामांकन भरे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement