strike against murder in sultanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने 3 गाड़ियों को फूंका, रोडवेज पर किया पथराव

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 जून 2017 11:13 AM (IST)
हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने 3 गाड़ियों को फूंका, रोडवेज पर किया पथराव
सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही के चलते बड़ी घटना अंजाम पा गई। जयसिंहपुर कोतवाली के अठैसी में दो दिन पूर्व हुई जन सुविधा केंद्र संचालक की गोली मारकर हत्या के मामले में आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर तीन सरकारी गाडियो में आग लगा दिया और रोडवेज़ की बस में भी तोड़फोड़ की। स्थिति नियंत्रण से बाहर होते देख एसपी ने मौके पर पीएसी को भेजा जिसने हल्का बल प्रयोग किया तब मामला थोड़ा शांत हुआ। सोमवार को घर लौटते समय युवक की हुई थी हत्या जानकारी के अनुसार सोमवार की रात कोतवाली जयसिंहपुर क्षेत्र में जनसुविधा केन्द्र का संचालन करने वाले युवक रामदूत यादव 28 निवासी लबदेहा अठैसी केंद्र बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। बीती देर रात में अज्ञात बदमाशों ने जहां उसे गोली मार दी और घर के बगल बाग मे तड़पता छोड़ हत्यारे मौके से फरार हो गये। देर रात गश्त मे निकली डायल 100 पुलिस ने सड़क पर लवरिस बाईक देखा तो उसे शंका हुई। डायल 100 की टीम ने रुक कर जब वहां देखा तो रामजीत को लहूलुहान अवस्था में गिरा हुआ पाया। पुलिस ने रामजीत को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर कर दिया। बाद में उसकी लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

देर शाम किया हाइवे जाम

हत्या के दो दिन बाद शव का पोस्टमार्टम होने से नाराज परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाया। परिजनों और ग्रामीणों ने जल्द खुलासा करने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर शाम हाइवे जाम कर प्रदर्शन शुरु कर दिया।
उच्चाधिकारियों के न पहुंचने पर उग्र हुए ग्रामीण
उधर उच्चाधिकारियों के मौके पर नही पहुंचने से नाराज लोगों ने देर रात पुलिस की गाड़ियों के साथ एसडीएम की जीप को आग के हवाले करते हुए रोडवेज़ बस पर पथराव कर दिया। जिसकी ख़बर मिलते ही एसपी रोहन पी कन्य ने इलाके में भारी मात्रा में पीएसी तैनात कराई। यहां पीएसी ने उपद्रवियों पर हल्का बल प्रयोग कर मामले को शांत कराने की कोशिश की।
पुलिस जल्द ही कर लेगी खुलासा
फिलहाल एसपी रोहन पी कन्य का कहना है कि मामले में पुलिस की टीम लगा दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इनवेस्टिगेशन को और बल मिलेगा और पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर लेगी। उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement