Advertisement
रेवाड़ी की गंदगी पर सख्त कदम: विधायक लक्ष्मण यादव खुद उतरे झाड़ू लेकर

स्थानीय लोगों और विभागों की लापरवाही
शहर में गंदगी के लिए केवल संबंधित विभाग ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोग भी उतने ही जिम्मेदार हैं। स्थानीय निवासी अपने घरों और दुकानों का कचरा ग्रीन बेल्ट्स में फेंकते हैं। वहीं, सफाई कर्मचारियों पर भी आरोप है कि वे शहर का कचरा इन ग्रीन बेल्ट्स में लाकर डालते हैं और सफाई की कोई सुध नहीं लेते।
झुग्गीवासियों की मुश्किलें
झुग्गियों में रहने वाले मजदूरों ने बताया कि गंदगी के ढेर के पास रहना उनकी मजबूरी है। उनके बच्चे बीमारियों के साए में पल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से तुरंत ग्रीन बेल्ट्स को साफ करवाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विधायक ने दी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की अपील
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा, "शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। एच.एस.वी.पी. और नगर परिषद को विवाद छोड़कर अपने-अपने क्षेत्र की सफाई पर ध्यान देना चाहिए। हमारा लक्ष्य है कि रेवाड़ी प्रदेश का सबसे सुंदर शहर बने।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रेवाड़ी
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


