Advertisement
जिले मे शुरू हुआ स्टॉप डायरिया कैंपेन

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.गौरव मीणा ने कहा कि डायरिया के उपचार हेतु समस्त चिकित्सा संस्थानों पर समुचित मात्रा में ओआरएस एवं जिंक गोलियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। समुदाय स्तर पर, ओपीडी में एवं आईपीडी में दस्त रोग का प्रबंधन एवं उपचार हेतु निर्धारित उपचार प्लान ए, बी, सी के अनुसार किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत राज्य में दस्त से पीड़ित बच्चों में ओआरएस और जिंक के उपयोग का उच्च कवरेज सुनिश्चित करना, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में दस्त की रोकथाम और प्रबंधन के लिए देखभाल करने वालों में उचित व्यवहार विकसित करना, उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों (मलिन बस्तियों, सूखा / बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र) और कमजोर समुदायों पर विशेष ध्यान देते हुए घरेलू स्तर पर ओआरएस और जिंक की बेहतर उपलब्धत और उपयोग, निर्जलीकरण के मामलों के प्रबंधन के लिए सुविधा स्तर को सुदृढ़ बनाना, सूचना, शिक्षा और संचार, सामाजिक व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से दस्त की रोकथाम और नियंत्रण पर संचार को बढ़ाये जाने का कार्य किया जाएगा। अभियान में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज, जल एवं स्वच्छता, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी), ग्रामीण विकास, शहरी विकास, शिक्षा, जनजातीय कल्याण, सामाजिक न्याय, नगर पालिकाएं, सूचना एवं प्रसारण / प्रकाशन ब्यूरो आदि एवं जिले में कार्यरत डवलपमेंट पार्टनर एवं गैर सरकारी संगठन आईएमए, ड्रग एंड केमिस्ट एसोसिएशन, लायंस, रोटरी, एनसीसी, एनएसएस और राज्य/जिला स्तर पर अन्य स्थानीय साझेदार मिल कार्य करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
धौलपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


