बच्चे के पास से एक चिठ्ठी भी मिली है। जिसमें माफी मांगने की बात लिखी है। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गौरतलब है की गुरुवार को अस्पताल में घूम रही एक संदिग्ध महिला और पुरुष शिशु वार्ड से एक नवजात को चोरी कर ले गए थे। जिसके बाद से ही अस्पताल प्रशासन पर सवालिया निशान खडा हो गया था। परिजनो ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा तक कर दिया था।