stf arrested manoj goyal from mathura-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

STF के शिकंजे में 100 करोड़ की तेल चोरी का आरोपी

khaskhabar.com: रविवार, 26 मार्च 2017 6:20 PM (IST)
STF के शिकंजे में 100 करोड़ की तेल चोरी का आरोपी
आगरा। आगरा का तेल माफिया मनोज गोयल एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम के हत्थे चढ़ गया है। उसे मथुरा में भरतपुर रोड से अरेस्ट किया गया है। मथुरा रिफाइनरी की पाइप लाइन में सेंध लगाकर चोरी के आरोप में आगरा के तेल कारोबारी मनोज गोयल को पकड़ने के लिए एसटीएफ ने जाल बिछाया। मथुरा क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर भरतपुर रोड, मथुरा पर शनिवार रात को मनोज गोयल जैसे ही एक घर से बाहर निकला, उसे पकड़ लिया गया। वह कई दिनों से वहां रह रहा था। रात में अंधेरा होने पर वह घर से बाहर निकलता था। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम उससे पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद मनोज गोयल जयपुर, ‎लखनऊ सहित कई शहरों में घूमता रहा। सुनो सुनो सुनो, मनोज गोयल को किसी ने देखा है। आगरा में तेल माफिया मनोज गोयल कोठी पर मुनादी के बाद कुर्की से पूर्व का नोटिस चस्पा किया गया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement