khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 3:58 PM (IST)
फिरोज़पुर।गांव सेदवाली में गत रात्रि चोर एक साथ 7 दुकानों में चोरी कर लाखो
रुपया के कीमती समान सहित हज़ारो रुपए की नकदी उड़ाकर फरार हो गए। मामले की
सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
गोबिंद नगरी गली न.5 निवासी प्रदीप सिंगल के पुत्र राहुल सिंगला ने
बताया की उनकी 5 दुकाने गांव सेदवाली के बस स्टैंड में बनी हुए है। जिसमे
कपडे, करियाने,नरमी और आढ़त की दूकान शामिल है। बीती रात चोर उनकी दूकान के
ताले तोड़ कर करीब 1 लाख रुपए तक का समान व नकदी ले गए। इसी प्रकार से चोरो ने सेदवाली निवासी पवन कुमार की नरमे की दुकान
से 10 हज़ार रुपए और सोनू गारमेंट की दुकान से हज़ारो रुपए के कपडे चुरा कर
ले गए।आज सुबह घटना का पता चलने पर उन्होंने मोके पर पहुँच कर घटना की
सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया की इस घटना की पूछताछ आस पास के लोगो से
की तो पता चला की गत रात्रि करीब एक दर्जन चोरो ने एक कैंटर एक कार का
इस्तेमाल कर घटना को अंजाम दिया और दुकानों के निकट खड़े एक मंदबुद्धि
व्यक्ति से मारपीट भी की।