Advertisement
बेटियों को सुरक्षित वातावरण व सपनों को पंख देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है प्रदेश सरकार : अविनाश गहलोत

उन्होंने कहा कि छात्राएं शिक्षा को अपनी ताकत बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें और अपने जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने का प्रयास करें।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को छात्रावास में व्यवस्थाओं के समुचित प्रबंधन, छात्राओं की साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच करवाने, आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, छात्रावास में साफ-सफाई, भोजन, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं व संसाधनों की समुचित उपलब्धता रखने सहित आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए तथा छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने उपस्थितों को नशे से दूर रहने व नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए संकल्प दिलाया।
विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि बेटियां समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे शिक्षा के साथ अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने छात्रावास में सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक प्रयास करने की बात कही।
राजस्थान राज्य वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक ने शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध करवाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा कि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने छात्रावास की आवश्यकताओं पर भी ध्यान देने की बात कही।
छात्राओं ने छात्रावास की व्यवस्थाओं, सुविधाओं और अपनी आवश्यकताओं से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव प्रभारी मंत्री के समक्ष रखे। संवाद के दौरान छात्राओं ने छात्रावास में ओपन जिम एवं पुस्तकालय खोलने की मांग रखी। प्रभारी मंत्री ने छात्राओं की मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसजेईडी डीडी केके चन्द्रवंशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विभागीय कार्यों, गतिविधियों व प्रबंधन की जानकारी दी।
छात्रावास अधीक्षक चंद्रावती ने छात्रावास व्यवस्थाओं, छात्राओं को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं एवं आवश्यकताओं से अवगत करवाया।
इस अवसर पर रतनगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व प्रधान संतोष तालणिया, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नगेन्द्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामनिवास भुवाल सहित छात्राएं मौजूद रहीं।
दिव्यांग छात्र-छात्राओं से किया संवाद
प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने 'सेवा संकल्प अभियान' के 'सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम' के अन्तर्गत देपालसर रोड़, चूरू में संचालित मधुर स्पेशल शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में दिव्यांग छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ भी संवाद किया। उन्होंने विशेष विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विशेष विद्यालय में पौधारोपण व कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग बच्चों को फल वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने केक काटकर विशेष विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग छात्रा हिमानी का जन्म दिवस मनाया व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर राजस्थान राज्य वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक, रतनगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व प्रधान संतोष तालणिया, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नगेन्द्र सिंह राठौड़, परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार, छात्रावास अधीक्षक नरेश कुमार, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामनिवास भुंवाल, वरिष्ठ सहायक मनीष जाखड़, संदीप सहित अन्य विभागीय अधिकारी - कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


