started Rajasthan youth development inspiring program by the Chief Minister vasundhara raje-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चेंज एजेंट की भूमिका निभाएं युवा विकास प्रेरक : मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 5:11 PM (IST)
चेंज एजेंट की भूमिका निभाएं युवा विकास प्रेरक : मुख्यमंत्री
जयपुर। विकास में युवा भागीदार बनें, योजनाओं का लाभ बिना किसी लीकेज के जरूरतमंदों तक पहुंचे तथा फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी हो। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इसी सोच के साथ एक अभिनव पहल करते हुए युवाओं को भागीदार बनाकर राजस्थान युवा विकास प्रेरक कार्यक्रम की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के तहत चयनित 93 युवा विकास प्रेरकों से मंगलवार को हरिश्चंद्र माथुर राज्य लोक प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में संवाद किया। करीब एक घंटेचले इस कार्यक्रम में उन्होंने युवा विकास प्रेरकों का आह्वान किया कि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा उनका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे, युवा विकास प्रेरक इस बदलाव में चेंज एजेंट की भूमिका निभाएं। उन्होंने कॅरियर के शुरुआती दौर में ही सेवा का मार्ग चुनने पर इन प्रेरकों की सराहना की।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement