मुख्यमंत्री ने इन प्रेरकों के दीक्षा संस्कार समारोह में कहा कि राज्य
सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई हैं। सरकार अंतिम छोर पर
खड़े हर व्यक्ति तक विकास की धारा ले जाना चाहती है, लेकिन जानकारी के अभाव
तथा लीकेज के कारण कई बार इनका लाभ अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पाता और वे
लोग भी इन योजनाओं का फायदा उठा लेते हैं, जो इसके हकदार नहीं हैं। ऐसे में
युवा विकास प्रेरक इस मिसिंग लिंक को दूर करने में भागीदार बनें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें लोगों के माइंडसेट में भी बदलाव लाना होगा और
युवा विकास प्रेरक एक टीम वर्क के जरिये युवाओं को अपने साथ जोडक़र इसमें
महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।