कोटा। शहर में दो दिवसीय अंतर रेंज पुलिस हैंडबाल प्रतियोगिता-2016 का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ परेड ग्राउन्ड, पुलिस लाइन कोटा शहर में कोटा रेेंज के लिए पुलिस महानिरीक्षक विशाल बंसल ने किया। इस दौरान विशाल बसंल ने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस के कार्य व कानून-व्यवस्था की ड्यूटी में काफी दबाव व तनाव बना रहता है।