खेलों के इस प्रकार के आयोजन जवानों में नया जोश व टीम भावना का संचार करते
हैं, जिससे इन्हें अपनी कठिन ड्यूटी निभाने की नई ऊर्जा मिलती है।
प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस की समस्त रेंज की कुल 14 हैंडबॉल टीमों ने
भाग लिया। इसमें 9 पुरुष की और 5 पांच महिलाओं की टीमें शामिल हैं।
प्रतियोगिता में कोटा, उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, आरएसी,
आयुक्तालय जयपुर एवं आयुक्तालय जोधपुर की टीमों ने भाग लिया। कुल 124 पुरुष
खिलाड़ी व 43 महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।