Start shooting range in Mohali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोहाली में अत्याधुनिक शूटिंग रेंज का उद्घघाटन

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 9:24 PM (IST)
मोहाली में अत्याधुनिक शूटिंग रेंज का उद्घघाटन
मोहाली। शिअद-भाजपा की मौजूदा सरकार ने शूटिंग को बढ़ावा देने के लिये मोहाली, जालंधर, गांव बादल में 5 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से आधुनिक शूटिंग रेंजों की स्थापना की है। इसके अतिरिक्त फिरोज़पुर और मुक्तसर जिले के गांव मान में भी नई शूटिंगे रेंजों का निर्माण किया जायेगा। इस बात की जानकारी राजस्व एवं पूनर्वास, सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री पंजाब और प्रधान पंजाब राइफल शूटिंग एसोसिएशन बिक्रम सिंह मजीठिया ने मोहाली में एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से अपग्रेडिड आधुनिक शूटिंग रेंज का उद्घघाटन करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुये दी। मजीठिया ने इस अवसर पर बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेलों को उत्साहित करने और राज्य को खेलों की महाशक्ति बनाने के लिये खेलों के बुनियादी ढांचे पर 510 करोड़ रुपये खर्च किये हैं और खिलाडिय़ों को अधिक से अधिक सुविधांए मुहैया करने के प्रयास किये गये हैं ताकि खिलाड़ी विश्व स्तर की ट्रेनिंग लेकर खेलों में विशेषज्ञता हासिल कर सकें। उन्होंने बताया कि राज्य में शूटिंग को प्रफूल्लित करने के लिये विशेष तौर पर प्रयास किये जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि शूटिंग ऐसी खेल है जिसमें पंजाब के अभिनव बिंद्रा ने औलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर राज्य और देश का नाम विश्वभर में रोशन किया है और राज्य में शूटिंग ने और बड़ी संभावनांए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी शूटिंग रेंजों में नये विशेषज्ञता वाले कोच भर्ती किये जायेंगे ताकि उभरते नवयुवा खिलाडिय़ों को अच्छा प्रशिक्षण दिया जा सके और व खेलों में मैडल जीतकर अपने राज्य का नाम रोशन कर सकें।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement