Start from your home hygiene-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अपने घर से स्वच्छता की शुरूआत करें

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 5:12 PM (IST)
अपने घर से स्वच्छता की शुरूआत करें
बाड़मेर। अपने घर से स्वच्छता की शुरूआत करें। गांववालो को घर में शौचालय का निर्माण करवाने के साथ उसका उपयोग सुनिश्चित करना होगा। केयर्न इंडिया एवं रूरल डवलपमेंट आर्गेनाइजेशन की ओर से रासीमामावि भीमड़ा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक कमल कुमार योगी ने यह बात कही। इस दौरान प्रधानाध्यापक योगी ने कहा कि विद्यार्थी अपने परिजनों को अपने घर में शौचालय निर्माण करवाने के लिए प्रेरित करके स्वच्छ भारत मिशन में सक्रिय भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से सहयोग राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान रूरल डवलपमेंट आर्गेनाइजेशन के कार्यक्रम प्रबंधक राजेश गुप्ता ने स्वच्छ भारत मिशन एवं खुले में शौच से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण को जागरूक होकर स्वच्छता को अपनाना होगा। इसके जरिए कई बीमारियों को रोका जा सकता है। कार्यक्रम समन्वयक मोहनसिंह ने कहा कि ग्रामीण को पहल करते हुए स्वयं पहले खुले में शौच जाना बंद करना होगा। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान गांववालों को शौचालय निर्माण के लिए राज्य सरकार एवं केयर्न इंडिया की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान जोगाराम सारण, भूपेन्द्र हुडडा, समाजसेवी सियाराम चैधरी, पदमसिंह सोढा, जैसाराम, संपत कोडेचा समेत कई गणमान्य नागरिक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement