staged by dulari-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुलारीबाई का मंचन गुरुवार को

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 5:21 PM (IST)
दुलारीबाई का मंचन गुरुवार को
बीकानेर। अनुराग कला केन्द्र की और से हास्य नाटक दुलारी बाई का मंचन गुरुवार को शाम ात बजे बीकानेर के टाउन हॉल में किया जायेगा। इसी नाटक का मंचन पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर और राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के सुयुक्त तत्वावधान में जोधपुर में दिनांक 15 से 18 सितम्बर तक आयोजित होने वाले नाट्योत्सव में भी दिनांक 16 सितम्बर को जोधपुर में किया जायेगा। इस नाट्योत्सव में बीकानेर के दुलारी बाई के अलावा जयपुर राजकोट, और मुम्बई के नाटको की भी प्रस्तुतियां होगी। मणि मधुकर के लिखे और सुधेश व्यास निर्देशित इस नाटक में राजस्थानी लोककथा के द्वारा बीकानेरी रम्मत, कच्छी घोडी लोक नृत्य, गणगौर गीत, बीकानेरी सावे के विवाह गीत, होली गीत, मांड आखातीज के गीत के साथ साथ लोक संस्क्ृति, स्थानीय बोली,और परिवेश को समाहित कर संम्पूर्ण प्रदर्शन को हास्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जायेगा। नाटक मे प्रमुख भूमिकाओ में भगवती स्वामी, सुनील जोशी, नवलकिशोर व्यास, अशोक व्यास, राजशेखर शर्मा, के के रंगा, विकास शर्मा, सुमित मोहिल, शिव सुथार, अमित सोनी, मयूर, वैभव इत्यादि अभिनय करेंगे वही संगीत संयोजन व परिकल्पना राजेन्द्र झुंझ की होगी। प्रदर्शन प्रभारी दिनेश रंगा ने बताया कि दुलारी बाई नाटक का इससे पूर्व भी अल्मोडा, कोलकाता, जयपुर, उदयुपर इलाहाबाद आदि जगहो परं मंचन किया जा चुका है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement