sriganganagar news : treatment of childrens in the camps-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिविरों के माध्यम से मासूमों का मिट रहा मर्ज

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 10:53 PM (IST)
शिविरों के माध्यम से मासूमों का मिट रहा मर्ज
श्रीगंगानगर। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के दूर-दराज इलाकों में बैठे अनेक मासूम बच्चों को इन दिनों राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमें लाभान्वित कर रही हैं। इन बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की ये टीमें इलाज के साथ ही निशुल्क दवाएं मुहैया करवा रही हैं। सीएमएचओ डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि जिले में लगातार आरबीएसके शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां टीमों द्वारा चिन्हित बच्चों का उपचार किया जा रहा है। घड़साना शिविर में 327 बच्चे पहुंचे, जहां 267 का उपचार और 60 को उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर किया गया। यहां 132 बच्चों के दांतों में समस्या थी, जबकि 68 बच्चे नेत्र रोग व 14 बच्चे नाक-कान-गला रोग से पीडि़त थे। शिविर में डॉ. कमल किशोर, डॉ. रामस्वरूप, डॉ. नम्रता, डॉ. शिव विश्नोई, डॉ. दिनेश भारद्वाज व ओपी गोयल ने अपनी सेवाएं दी। यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच... यह भी पढ़े :नोट बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement