Sri Krishna Nandotsav and Chhappan Bhog program organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीकृष्ण नंदोत्सव एवं छप्पन भोग का कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 अगस्त 2024 5:46 PM (IST)
श्रीकृष्ण नंदोत्सव एवं छप्पन भोग का कार्यक्रम आयोजित
कोटा। अहिल्या शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह का समापन शाखा सदस्यों द्वारा श्रीकृष्ण जन्म की खुशी में नंद उत्सव एवं छप्पन भोग लगाकर निजी होटल पर मनाया गया। इस अवसर पर अहिल्या शाखा सदस्य कृष्ण, राधा , यशोदा मईया, नंद बाबा, गोपियां के रूप में आए। सदस्यों ने कृष्ण राधा के रूप में यशोदा कान्हा की नटखट लीलाएं नृत्य के रूप मे प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में जन्मोत्सव की बधाइयां बाटी गई एवं छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी पुष्पांजलि विजय , प्रांतीय सह सचिव प्रियंका सैनी एवं प्रांतीय प्रकल्प सह प्रभारी गिरजेश विजय उपस्थिति रही ।
सभी ने भक्ति भाव से भजन कीर्तन एवं नृत्य करते हुए उत्सव का आनंद उठाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement