sri ganganagar news : Containing chemicals water coming in canals from Punjab : MP Nihalchand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेशवासियों को बीमारियां दे रहा है पंजाब से नहरों में आने वाला पानी : निहालचंद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 6:52 PM (IST)
प्रदेशवासियों को बीमारियां दे रहा है पंजाब से नहरों में आने वाला पानी : निहालचंद
श्रीगंगानगर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद निहालचंद ने शुक्रवार को संसद में नहरों में आ रहे गंदे पानी की समस्या को सदन में रखा। उन्होंने कहा कि पंजाब से राजस्थान में आने वाली नहरों में अक्सर गंदा पानी आता है। नहरों के किनारे बसे औद्योगिक क्षेत्रों का गंदा रसायन भी इन नहरों में डाला जाता है। राजस्थान के निवासी इन नहरों में आने वाले पानी को पीने के उपयोग में लेते हैं। पंजाब के उद्योगों से रसायनयुक्त गंदा जल राजस्थान के निवासियों का जन जीवन तहस-नहस कर रहा है। निहालचंद ने संसद में बताया कि सतलुज तथा अन्य डेम का पानी स्वच्छ होता है, लेकिन पंजाब क्षेत्र में गुजरने के कारण विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट इन नहरों में डाले जाते हैं, जिससे यह पानी पीने लायक नहीं रह जाता। नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement