SPs war,at a glance Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिग बॉस मुलायम,सरकार के बॉस अखिलेश,सपा के बॉस शिवपाल

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 2:07 PM (IST)
बिग बॉस मुलायम,सरकार के बॉस अखिलेश,सपा के बॉस शिवपाल
भाजपा से मिलीभगत के आरोप में समाजवादी पार्टी से बाहर किए गए रामगोपाल यादव ने अपने भाई और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर बड़ा हमला बोला है। रामगोपाल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने कल जेल जाने और अमर सिंह के बचाने की बात कही थी, वह बकवास बयान है। इसका मतलब है कि सीबीआई और सुप्रीम कोर्ट को मैनेज किया गया। वह रक्षा मंत्री और तीन बार यूपी के सीएम रह चुके हैं। उनको क्या किसी को ऐसा नहीं कहना चाहिए। मुलायम असंवैधानिक काम कर रहे हैं। मुझे या अन्य लोगों को पार्टी से बाहर निकालने में पार्टी संविधान का पालन नहीं किया जा रहा है। रामगोपाल ने कहा कि सपा का रिजस्ट्रेशन कैसे हुआ, यह न मुलामय सिंह जानते हैं और शिवपाल तो करा ही नहीं सकते थे। रामगोपाल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने जो कहा वह एक ‘नॉनसेंस स्टेटमेंट’ है। उनको कहने से पहले सोचना चाहिए था कि वह क्या कहना चाहते हैं? क्या वह यह कहना चाहते हैं कि अमर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट और सीबीआई को मैनेज कर लिया? रामगोपाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव अपने बेटे अखिलेश से ईष्र्या करने लगे हैं। यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

4/14
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement