SPs war,at a glance Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिग बॉस मुलायम,सरकार के बॉस अखिलेश,सपा के बॉस शिवपाल

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 2:06 PM (IST)
बिग बॉस मुलायम,सरकार के बॉस अखिलेश,सपा के बॉस शिवपाल
समाजवादी कुनबे में मची कलह को शांत करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पार्टी में उठे तूफान को शांत करने के लिए नया फॉर्मूला निकाला है। सूत्रों के मुताबिक, संगठन की जिम्मेदारी शिवपाल यादव संभालेंगे, लेकिन टिकट बांटने का अधिकार मुख्यमंत्री अखिलेश के पास रहेगा। साथ ही 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा भी अखिलेश यादव ही होंगे।सोमवार को पूरे दिन चले सियासी ड्रामे के बाद अब सुलह के आसार बनते नजर आ रहे हैं। दिनभर चले हाई वोल्टेज ड्रामे और बैठकों के बाद सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह ने फरमान सुना दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अब सुलह की तरफ बढ़ रही है। मुलायम ने आदेश जारी कर दिया है कि संगठन की कमान शिवपाल के हाथ में रहेगी, लेकिन टिकट बांटने का अधिकार अखिलेश के पास रहेगा। साथ ही मुलायम ने साफ किया है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश ही पार्टी का चेहरा होंगे। यह भी पढ़े :धनतेरस पर खरीदे पीतल के बर्तन, मिलेगा13 गुना फल यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...

2/14
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement