Advertisement
हाथरस भगदड़ मामले में भोले बाबा को क्लीनचिट पर सपा का सवाल, पूछा - क्या प्रशासन को सजा मिलेगी?

राहुल गांधी और मायावती को लेकर चल रहे विवाद पर आरके वर्मा ने कहा कि इंडी गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है और उसके अस्तित्व पर कोई खतरा नहीं है। राहुल गांधी ने केवल उदारता दिखाते हुए मायावती को गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया था। लेकिन मायावती ने बसपा को एक अलग टीम की तरह बनाए रखने और भाजपा के साथ काम करने का फैसला किया है, इसलिए उन्हें यह प्रस्ताव स्वीकार करना ठीक नहीं लगा। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र और संविधान को खतरे में डाल रही है और राहुल गांधी का मकसद सभी विपक्षी दलों को एकजुट करना था ताकि इसका सामना किया जा सके।
अंग्रेज़ी भाषा को लेकर राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी भी भाषा के विरोधी नहीं हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहले अंग्रेजी में कार्यवाही होती थी, लेकिन स्वतंत्रता संग्राम के बाद इसे हिंदी में लाने के लिए नेताओं ने संघर्ष किया। आज क्षेत्रीय भाषाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जो अच्छी बात है। जब अंग्रेजी को अपनाया जा रहा है, तो संस्कृत और उर्दू को भी उसी तरह क्यों नहीं लिया जा सकता? उन्होंने उर्दू को हिंदी की बहन भाषा बताया और कहा कि यह भारत में जन्मी है और इसे भी सम्मान मिलना चाहिए।
मातृ भाषा की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के समृद्ध देश अपने ज्ञान-विज्ञान को अपनी मातृभाषा में आगे बढ़ाते हैं। चीन में मेडिकल की पढ़ाई पहले चीनी भाषा में कराई जाती है और उसके बाद अंग्रेजी सिखाई जाती है। हमें भी अपनी मातृभाषा को प्राथमिकता देनी चाहिए और उसके बाद अन्य भाषाओं को सीखना चाहिए। दूसरी भाषाओं को सीखना जरूरी है, लेकिन अपनी भाषा को मजबूत करना और उसका आधार बनाना भी उतना ही आवश्यक है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हाथरस
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


