Sports meet in Frame School: Parents also played and jumped along with the children.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फ्रेम स्कूल में स्पोर्ट्स मीटः बच्चों के साथ अभिभावक भी खेले कूदे

khaskhabar.com: रविवार, 24 दिसम्बर 2023 4:20 PM (IST)
फ्रेम स्कूल में स्पोर्ट्स मीटः बच्चों के साथ अभिभावक भी खेले कूदे
दौसा। फ्रेम इन्टरनेशनल स्कूल में 10वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईआरएस फरहा हुसैन रहीं। बच्चों नें मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। जिसमें हेड बॉय एवं हेड गर्ल सबसे आगे स्कूल का फ्लेग लेकर चल रहे थे। प्रतियोगिता में बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता ने भी बढ चढ कर हिस्सा लिया और अपने बचपन की यादें ताजा की। बच्चों के साथ अभिभावकों की भी प्रतियोगिताऐं आयोजित की। जिसमें ग्राण्ड पैरेन्ट्स रेस, मार्शल आर्ट, ताइक्वाण्डो, बेग पेक रेस, बास्केट रेस, मिकी माउस रेस, चार्ली चैपलिन रेस, डोरेमोन रेस, हॉकी रेस, साफा रेस, मटकी रेस, जलेबी रेस, टायर रेस आदि हुई। विजेता प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किया गया। मार्शल आर्ट्स व ताइक्वांडो में बच्चों ने आग के घेरे से निकल कर तथा हवा में छलांग लगाकर मटकी फोडी। जगजीत, सागर, पंकज व उनकी टीम के बच्चों ने गायन एवं बैंड प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि फरहा हुसैन ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दादा-दादी एवं बच्चों के साथ माता-पिता को प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते देख काफी सराहना की। स्कूल निदेशक मृदुल सिसोदिया ने जीवन में खेलों का महत्व बताया व प्रधानाध्यापिका गरिमा स्वामी ने सभी व अभिभावकों को बधाई दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement