special secretary rajeev rautela instruct the officials-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विशेष सचिव राजीव रौतेला ने अधिकारियों को दी कड़ी हिदायत

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 7:44 PM (IST)
विशेष सचिव राजीव रौतेला ने अधिकारियों को दी कड़ी हिदायत
हाथरस। प्रदेश के विशेष सचिव लघु सिंचाई एवं भूगर्भ विभाग राजीव रौतेला ने आज विकास, निर्माण एवं राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी विभागीय कार्ययोजनाओं को समय से पूरा करने के बारे में अधिकारियों को कडी हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं जनहित के कार्यों को ईमानदारी से अंजाम देकर समाज के गरीब, पिछडे एवं कमजोर वर्ग के लोगों को लाभान्वित करें। रौतेला ने बैठक में यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशनए सी एण्ड डीएस अलीगढ यूनिट तथा उप्र सेतु निगम के अभियंताओं की अनुपस्थिति को गम्भीरता से लेकर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर उनके वेतन रोकने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड से संबंधित लोगों की शिकायतों का निस्तारण करने के लिये तहसील स्तर पर राशन समाधान दिवस आयोजित करने के निर्देश दिये। गुरूवार को जनपद के नोडल आफीसर राजीव रौतेला ने कलक्टेªट सभागार में सम्पन्न समीक्षा बैठक में समग्र ग्राम विकास योजनाए शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओंए करकरेत्तर एवं राजस्व कार्यों के बारे में विभागवार वित्तीय एवं भौतिक कार्यप्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष स्टाम्प रजिस्टेªशनए परिवहनए मनोरंजनकर एवं नगर निकाय विभागों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कर बसूली न पाये जाने पर समय से शतप्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को कडी हिदायत दी।
राजीव रौतेला ने जिले मे 50 लाख रूपये से अधिक लागत की सड़क एवं निर्माणाधीन योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने पीडब्लूडीए यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशनए सी एण्ड डीएस अलीगढ.मथुरा यूनिटए उप्र राजकीय निर्माण निगमए आवास विकास परिषदए समाज कल्याण निर्माण निगमए मंडी समितिए जल निगम तथा उप्र सेतु निगम की निर्माण परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए निर्धारित मानक और गुणवत्ता सहित निर्माण कार्यो को समयावधि में पूरा करने के बारे में सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये। रौतेला ने कहा कि निर्माण कार्यो के लिये शासन ने आबंटित धन के अनुरूप जिलाधिकारी कार्यदायी संस्थाओं के लिये निर्माण कार्यो की प्राथमिकता तय करेंगे।
विशेष सचिव ने किसानों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री की संवेदनशील होने की चर्चा करते हुए अधिकारियों से कहा कि वे जिले में किसानों को जरूरत के मुताबिक खादए बीजए उर्वरकों तथा कृषि निवेश की समय से व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में आलू काश्तकारों की सुविधा के लिये आलू फार्म की स्थापना तथा राष्ट्रीय उद्यान मिशन के तहत ग्रीन हाउस एवं संरक्षित खेती हेतु प्रस्ताव तैयार कर शासन को भिजवाने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। रौतेला ने सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे फील्ड विजिट के दौरान किसानों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement