Special players in Una district level competition 23-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विशेष खिलाडि़यों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 23 को ऊना में

khaskhabar.com: रविवार, 20 नवम्बर 2016 1:42 PM (IST)
विशेष खिलाडि़यों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 23 को ऊना में
ऊना । मानसिक व शारीरिक रूप से अक्षम विशेष खिलाडि़यों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 नवम्बर को प्रात: साढ़े नौ बजे से इंदिरा स्टेडियम ऊना में किया जा रहा है। जिसमें 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग में दृष्टिदोष बाधितों के लिए 100 मीटर वॉक स्कीपिंग, श्रवण दोष बाधितों के लिए सौ मीटर ब्रॉड जंप, शारीरिक तौर पर अक्षमों के लिए 50 मीटर एसिस्टेड वॉक सॉफट बॉल थ्रो, मानसिक तौर पर अक्षमों के लिए 100 मीटर रेस बोची जबकि 18-35 वर्ष आयु वर्ग में दिव्यांग महिला व पुरूषों के लिए एक सौ, दो सौ व चार सौ मीटर दौड़ आयोजित होगी। इस बारे जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ईश्वर चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले पात्र दिव्यांग अपने आयु प्रमाण पत्र तथा विकलांगता से संबंधित दस्तावेज सहित उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होने बताया कि इस बारे उपनिदेशक उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ जिला के सभी बीआरसी तथा विकलांग आश्रमों को पत्र के माध्यम से भी सूचित कर दिया गया है। यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement