soot union offices-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्रसंघ के कार्यालयों पर पोती कालिख

khaskhabar.com: शनिवार, 24 सितम्बर 2016 6:48 PM (IST)
छात्रसंघ के कार्यालयों पर पोती कालिख
अलवर। सरकारी कॉलेजों में इन दिनों छात्रसंघ कार्यालयों पर कालिख पोतनें की घटनाएं सामने आ रही है। शुक्रवार को कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से राजर्षि महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय पर कालिख पोतने की घटना हुई थी। इस घटना का विरोध थमा भी नहीं कि शनिवार को जिले के सबसे बड़े राजकीय कला महाविद्यालय में असामाजिक तत्वों की ओर से छात्रसंघ कार्यालय पर लगे बोर्ड और नाम पट्टिका पर कालिख पोती गई। इस घटना के विरोध में छात्रों की ओर से कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। कला महाविद्यालय के छात्रसंध अध्यक्ष हितेश कुमार का कहना था कि अज्ञात युवकों की ओर से कॉलेज का माहौल बिगाडऩें का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement