मोहाली।
शुक्रवार रात को शीतल सुपर मार्केट फेज 3-बी-2 के मालिक शीतल सिंह से एक
लाख रुपए नकद छीन लिए गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिंह रात को 8
बजे के करीब अपने शोरुम से एक बैग में कैश लेकर मार्केट के ठीक पीछे स्थित
अपनी कोठी में रोजाना की तरह पैदल जाने लगे तो अचानक बीच रास्ते एक व्यक्ति
वहांं आया और उनसे रुपए वाला बैग छीनकर भाग गया। सिंह के शोर मचाने पर
वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने स्नैचर को पकड़ने का प्रयास भी किया,मगर वह
पकड़ा ना जा सका। पुलिस सीसीटीवी के सहारे स्नैचर की पहचान कर उसे पकड़ने को
प्रयासरत है। सिंह मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष और व्यापार मंडल के
पदाधिकारी भी है।
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जान