करौली। नादौती उपखंड के कस्बा शहर में समाज सुधार को लेकर बर्गी समाज की महापंचायत में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों ने भाग लिया। महांपचायत में करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा आदि जिलों से आए बर्गी समाज के पंच पटेलों ने समाज में व्याप्त अशिक्षा व रूढ़ीवादी परंपराओं पर चिंता व्यक्त करते हुए अन्य समाजों से प्रेरणा लेकर समाज को विकास की मुख्यधार से जोडऩे पर जोर दिया। उन्होंने बालिका शिक्षा, धुम्रपान, मद्यपान, बालविवाह, मृत्यु भोज जैसी कुप्रथाओं को जड़ से मिटाने का संकल्प लेने के लिए कहा। पंचायत में पुरूषों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। लेकिन पंचायत में केवल पुरूषों ने हीं अपने विचार रखे।
आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी