प्रवचनों के माध्यम से सबका मन मोह लेने वाली बी.के.उषा ने दो घंटें के
धारा प्रवाह प्रवचन में कहा कि जीवन में सुख शांति प्राप्ति के लिए
सकारात्मक सोच के साथ अच्छा चिंतन करें। फालतू की बातों को छोड़े तथा दिमाग
को रचनात्मक, सृजनात्मक कार्यों में लगावें। फालतू व नकारात्मक विचारों से
जीवन में सच्चा सुख, शांति व आनंद की प्राप्ति नहीं होगी। जीवन में प्यार,
सुख, शांति, आर्थिक व आध्यात्मिक उन्नति के लिए सब के सुख की कामना करें।
जीवन में जो देता है वही प्राप्त करता है। अपन किसी को सुख, अच्छी बुरी
परिस्थितियां व समस्याएं जीवन में आना स्वभाविक प्रक्रिया है। कई
परिस्थितियां व समस्याएं व्यक्ति की कमजोरी व परिस्थिति से खड़ी हो जाती
है।