इलाहाबाद : ट्रेनों के जरिए अफीम की तस्करी का
बड़ा मामला पकड़ा गया है। जीआरपी ने मूरी एक्सप्रेस के टायलेट में छिपाकर ले जाई
जा रही पांच किलोग्राम अफीम बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। जीआरपी
ने बताया कि झारखंड के पलामू गांव नवा
बाजार निवासी मुहम्मद रियाज शाह पुत्र नूर मुहम्मद शाह टाटानगर मूरी एक्सप्रेस से
अफीम लेकर दिल्ली जा रहा था। उसने अफीम से भरे थैले को ट्रेन के जनरल कोच के
शौचालय में छुपा दिया था। ट्रेन जब
इलाहाबाद स्टेशन पहुंचने वाली थी। तभी जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को
मुखबिर से इस बात की जानकारी हुई। उन्होंने अफीम ले जाने वाले युवक को पकड़ लिया।
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था! यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार