khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 7:48 PM (IST)
बांसवाड़ा। जिले में फिलहाल 19 एंबुलेंस है और जल्द ही जिले में छह और नई एंबुलेंस आने वाली है। वर्तमान में मौजूद 19 एंबुलेंस में से 13 एंबुलेंस ही सही हालत में है और छह एंबुलेंस पूरी तरह खराब है। जिसके चलते अब उनकी जगह छह नई एंबुलेंस जिले को मिलने जा रही है। विभाग ने ये एंबुलेंस एनआरएचएम को सुपूर्द करने की पूरी तैयारी कर ली है। डीपीएम ललित सिंह झाला ने बताया कि एंबुलेंस के आने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा और मौके पर पहुंचने में लगने वाले समय में कटौती होगी।