Sirohi. Leopard attack in Sirohi, minor dies and youth injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिरोही में लेपर्ड का हमला, नाबालिग की मौत और युवक घायल

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 सितम्बर 2025 3:02 PM (IST)
सिरोही में लेपर्ड का हमला, नाबालिग की मौत और युवक घायल
सिरोही। जिले के रोहिड़ा थाना क्षेत्र में लेपर्ड के हमले से एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई, जबकि दूसरे दिन एक युवक घायल हो गया। लगातार दो वारदातों से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बुधवार शाम उथमेश्वर महादेव के पास 12 वर्षीय विमला पुत्री उजमाराम गमेती अपनी सहेलियों के साथ बकरियां चराकर लौट रही थी। तभी पीछे से लेपर्ड ने हमला कर उसकी गर्दन जबड़े में दबा ली और उसे घसीट ले गया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो लेपर्ड भाग गया। लेकिन तब तक विमला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को रोहिड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इसी घटना के दूसरे दिन गुरुवार सुबह बोरीबूझ निवासी सुरेश पुत्र उदाराम पर भी लेपर्ड ने हमला कर दिया। वह घर से कुछ दूरी पर था, तभी अचानक पीछे से आए लेपर्ड ने उसे गिरा दिया। सुरेश की चीख सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो लेपर्ड भाग निकला। युवक को चोटें आई हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में भी एक शव मिलने पर लेपर्ड पर शक जताया गया था। अब लगातार हमलों के बाद आशंका जताई जा रही है कि यह लेपर्ड आदमखोर हो सकता है।
रोहिड़ा थाना अधिकारी माया पंडित ने बताया कि वन विभाग की टीम पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement