sikar news : Jeep-bus accident in sikar, four dead -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीकर में बस-जीप की भिड़ंत में 4 की मौत, देर रात मचा कोहराम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018 10:25 AM (IST)
सीकर में बस-जीप की भिड़ंत में 4 की मौत, देर रात मचा कोहराम
रींगस/सीकर। बारातियों से भरी बोलेरो जीप और निजी बस में गुरुवार देर रात भीषण भिड़ंत हो गई। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा सीकर के रींगस थाना इलाके में खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर चारणवास के पास हुआ। पुलिस के अनुसार इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तथा 4 अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मगनपुरा से जीप से बाराती आए थे। बारात लौटते समय चारणवास के पास सामने से आ रही एक निजी बस से उनकी जीप की भिड़ंत हो गई। हादसे में जीप में सवार 3 लोगों की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई, जबकि एक ने रींगस से जयपुर रेफर होने के दौरान जयपुर में दम तोड़ दिया। सूचना के बाद रींगस थाना अधिकारी सुनील गुप्ता और पुलिस उपाधीक्षक मनस्वी चौधरी भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। तीनों शवों को रींगस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
घटनास्थल पर कोहराम
गुरुवार देर रात को हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत इतनी भीषण थी कि जोरदार धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों में से लोगों को निकाला। अस्पताल पहुंचने के बाद तीन लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर किया गया, लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement