सियासत के मैदान में भाजपा के साथ लंबी पारी खेलने वाले नवजोत
सिंह सिद्धू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बुधवार को भाजपा अध्यक्ष अमित
शाह को लिखे पत्र में सिद्धू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छो़डने की बात
कही। उनकी पत्नी नवजोत कौर ने भी विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया।