श्री महर्षि गौतम नवयुवक मंडल की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ
khaskhabar.com: रविवार, 26 मार्च 2017 11:38 PM (IST)
बारां। श्री महर्षि गौतम नवयुवक मंडल की नवीन कार्यकारिणी ने रविवार को शपथ ले ली। महर्षि गौतम सभा भवन में आयोजित समारोह में नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष पवन गौतम, उपाध्यक्ष गौरव गौतम व राहुल गौतम, मंत्री अभिषेक गौतम, कोषाध्यक्ष हरीश गौतम, संयोजक गिरिराज गौतम यभाया, मीडिया प्रभारी प्रद्युम्न गौतम, संरक्षक संजय गौतम, ओम गौतम, दिनेश गौतम, देवेन्द्र गौतम, बृजेश गौतम, स्वप्निल गौतम, श्याम गौतम, नरेन्द्र गौतम, सुरेश गौतम, राजेन्द्र गौतम, बलराम गौतम, कमल गौतम, मुरली गौतम, ओम गौतम अजनावर, सदस्य ललित गौतम, प्रदीप गौतम, महेश गौतम, सौरभ गौतम, राहुल गौतम, चंचलेश गौतम, वैभव गौतम, अश्विनी गौतम, अमित गौतम को शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर मंडल की ओर से स्नेहमिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। वहीं 27 मार्च को होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह और 28 मार्च को होने वाले महर्षि गौतम जयंती के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर समाज के पूर्व अध्यक्ष रमाकांत गौतम, अधिवक्ता महेश गौतम, मनीष गौतम, भूपेंद्र गौतम, देवीशंकर गौतम, योगेश गौतम और विष्णु गौतम सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।