Shramdan led by collector and superintendent of police-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जवानों किया श्रमदान

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अप्रैल 2017 3:25 PM (IST)
कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जवानों किया श्रमदान
बारां। जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि श्रमदान से सहयोग व सहभागिता की भावना को बढ़ावा मिलता है और इससे सामाजिक एकता का भाव भी प्रबल होता है। डॉ. सिंह शनिवार को उपखण्ड बारां की ग्राम पंचायत सुन्दलक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत जारी कार्य में श्रमदान कर अधिकारियों व पुलिस के जवानों को प्रेरित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत सामाजिक सहभागिता व जनसहयोग से जलसंग्रहण व संरक्षण के कार्यों को किया जाना चाहिए, जिससे सभी लोग जल की बंूद-बूंद बचाने के लिए संकल्पित होकर इस महत्वपूर्ण अभियान में सहभागी बनें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डी. डी. सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रामजीवन मीणा, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पुलिस के लगभग 200 जवानों ने श्रमदान किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह व पुलिस अधीक्षक डी.डी. सिंह ने भी फावड़ा व तगारी लेकर मिट्टी को खुदाई कर उसे उठाकर दूसरे स्थान पर डाला। इस प्रकार कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को श्रमदान करते देख पुलिस के जवान, अधिकारी एवं उपस्थित ग्रामवासी भी प्रेरित हुए और सभी ने उत्साहित होकर श्रमदान में सहयोग किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement