Showpieces traffic lights-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शो पीस बनी ट्रफिक लाईटें

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 6:55 PM (IST)
शो पीस बनी ट्रफिक लाईटें
भीलवाडा । शहर में सुचारू व सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए लाखों रूपये की लागत से लगायी गयी ट्राफिक लाईटें भी लोगों को सुरक्षित यातायात प्रदान नहीं कर पा रही हैं। शहर में 4 स्थानों पर लगी ट्राफिक लाईटों में से केवल 1 जगह लाईटें चालू है। ऐसे में आये दिन तंग व्यस्थ मार्गों पर आए दिन हादसें हो रहे हैं। उधर,यातायात पुलिस और ट्राफिक लाईट मुहैया कराने वाले नगर परिषद् के अधिकारी एक दुसरे पर दोष मढ पल्ला झाडने में लगे हुए हैं। राहगीर मोहम्मद हारून रंगरेज ने कहा कि ट्राफिक के लिये कई बार प्रयास तो किये गये लेकिन लापरवाही के चलते यह व्यवस्था ज्यादा समय तक नहीं चल पाती है। शहर में चार जगह लाईट लगायी गयी लेकिन सिर्फ एक जगह ही लाईट चल रही है वह भी कभी-कभी ही चलती हैं। वहीं यातायात थाना प्रभारी प्रकाश चन्द भाटी का कहना है कि ट्राफिक लाईटों की काफी दिनों से खराब पड़ी है। जिसके कारण इन्हें चालू नहीं कर पा रहे हैं। हमने कई बार इसकी शिकायत नगर परिषद् से भी की लेकिन परिषद् उन्हे दुरूस्त नहीं करवा पा रही है। यही नहीं कई बार तो पाईप लाईन और टेलीफोन लाईन वाले खड्डा खोद देते है। जिसके कारण भी केबल कट जाती है। ऐसे में हमें यह लाईट सुचारू रूप से नहीं चला पा रहे है। वहीं नवनियुक्त नगर परिषद् आयुक्त पदम सिंह नरूका ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इंकार करते हुए कहा कि मुझे इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। अगर लाईट बन्द है तो उन्हे जल्द चालू करवाने का प्रयास करेंगें।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement