Shivam Patel returned to Maharajganj after climbing Everest by bicycle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 15, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एवरेस्ट पर साइकिल से चढ़ाई कर शिवम पटेल लौटे महराजगंज

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 जुलाई 2024 6:44 PM (IST)
एवरेस्ट पर साइकिल से चढ़ाई कर शिवम पटेल लौटे महराजगंज
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के रहने वाले शिवम पटेल ने महज 18 वर्ष की उम्र में एवरेस्ट पर चढ़ाई कर इतिहास रच दिया, जिसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है। इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने के बाद शिवम पटेल मंगलवार को भारत-नेपाल सोनौली बॉर्डर के रास्ते भारत आए। भारत पहुंचने पर लोगों ने जमकर उनका स्वागत किया। देश में लौटने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने देश भर में 2800 किलोमीटर साइकिल से यात्रा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। उसके बाद अब सबसे कम उम्र में एवरेस्ट पर चढ़ाई कर दूसरी बार भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया। मेरा एवरेस्ट तक पहुंचने का अनुभव काफी खास और अनोखा रहा। ऐसी परिस्थितियां बनी कि लगा अब घर वापस नहीं जा पाऊंगा, लेकिन मैंने हार नहीं मानी और दृढ़ निश्चय कर संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ता रहा। फिर एवरेस्ट पर भारत का तिरंगा फहराने का गौरव मुझे हासिल हुआ। इसके लिए मुझे अमेरिका सहित कई देशों से शुभकामनाएं मिल रही हैं। साथ ही महाराजगंज के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का भरपूर समर्थन मिला। सबके आशीर्वाद से ही मैं यह उपलब्धि हासिल कर पाया हूं। वहीं 18 साल की उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाले शिवम के पिता रामाशीष पटेल आईएएनएस से कहते हैं, “मेरे लड़के ने जो इतिहास रचा है, वह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। मुझे भी बड़ा गर्व महसूस हो रहा है कि मेरे लड़के ने पूरे जिले का नाम रौशन किया है।
लोगों के द्वारा शिवम का मजाक बनाए जाने पर वह कहते हैं, “शुरुआत में लोग शिवम को लेकर नकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे थे कि लड़का फ्री में घूम रहा है। परंतु जब इसने इतिहास रच दिया तो हर जगह इसका नाम हो गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement